Web  hindi.cri.cn
    भारत नियंत्रित कश्मीर में तीन सशस्त्र तत्वों को मार गिराया गया
    2017-07-16 13:37:24 cri
    भारत नियंत्रित कश्मीर में शनिवार 15 जुलाई को तीन सशस्त्र तत्वों को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस बलों और सशस्त्र तत्वों के बीच ये गोलीबारी श्रीनगर से 50 किलोमीटर दक्षिण में पुलवामा ज़िले के त्राल क्षेत्र के सतूरा गांव में हुई। पुलिस को खुफिया सूत्रों से जंगलों में सशस्त्र तत्वों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

    लेकिन जब पुलिस और सशस्त्र तत्वों के बीच गोलीबारी जारी थी तब गांव वालों ने सशस्त्र तत्वों को बचाने के लिये सड़क पर घेरा डाल दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे जिसमें छै लोग घायल हो गए।

    बुधवार को भी बडगाम में छै सशस्त्र तत्व पुलिस के हाथों मारे गए थे। शनिनार को हुए हमले में सीआरपीएफ़ का एक जवान घायल हो गया था।

    इस हमले की किसी भी गुट ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।

    पंकज

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040