Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नाटो के सदस्य देशों के बीच सैन्य अभ्यास आयोजित
2017-07-14 15:51:02 cri

नाटो की सैन्य समिति के अध्यक्ष पीटर पावेल ने 13 जुलाई को रोमानिया की यात्रा शूरू की। वे रोमानिया में नाटो के सदस्य देशों के बीच आयोजित "साबर गार्डियन 2017" सैन्य अभ्यास में मौजूद होंगे।

साबर गार्डियन 2017 सैन्य अभ्यास 11 से 20 जुलाई तक बल्गेरिया, रोमानिया और हंगरी में आयोजित होगा। नाटो के 22 सदस्य देशों और मित्र देशों के 25 हजार सैनिक इसमें शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस इओहोनीस ने 13 जुलाई को काला सागर के तट पर स्थित एक एयर फोर्स बेस में पीटर पावेल से मुलाकात की। दोनों ने काला सागर और नाटो के पूर्वी क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। क्लाउस इओहोनीस ने कहा कि रोमानिया में रक्षा बजट जीडीपी का 2 प्रतिशत पहुंच गया है। पीटर पावेल ने इसकी प्रशंसा की।

गौरतलब है कि नाटो इस साल काला सागर क्षेत्र में कुल 18 सैन्य अभ्यास का आयोजन करेगा, जिनमें 23 देशों के 40 हजार सैनिक शामिल होंगे।

(मीरा)

1  2  3  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040