Web  hindi.cri.cn
    नाटो-रूस के बीच निर्बाध संचार महत्वपूर्ण
    2017-07-14 14:40:37 cri

    नाटो-रूस परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक 13 जुलाई को ब्रसेल्स के नाटो मुख्यालय में आयोजित हुई। नाटो और रूस के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन की स्थिति, अफगान मुद्दे और पारदर्शिता व जोखिम प्रबंधन-नियंत्रण आदि विषयों पर चर्चा की।

    उसी दिन संवाददाता सम्मेलन में नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने कहा कि इस बार की बैठक स्पष्ट और रचनात्मक रही। नाटो और रूस के बीच बेरोकटोक संचार चैनल काफी महत्वपूर्ण है।

    यूक्रेन की स्थिति के बारे जेंस स्टोल्टनबर्ग ने दोनों पक्षों के बीच मूलभूत मतभेद होने की बात कही। अफगान मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एक स्थिर अफगानिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा के लिये काफी महत्वपूर्ण है। अफगान सरकार के प्रति सहायता देना नाटो और रूस के आम हितों के अनुरूप है।

    उन्होंने आगे कहा कि उसी दिन दोनों पक्षों ने रूस के पश्चिम-2017 सैन्य अभ्यास और नाटो के ट्राइडेंट-2017 अभ्यास किया। दोनों पक्षों को लगता है कि आपसी में बराबर संपर्क रखना दोनों पक्षों के बीच संचार का महत्वपूर्ण भाग है।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040