Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका एयर लाइंस ने जारी किया चीन में स्थानीय नंबर
    2017-07-14 11:11:01 cri
    श्रीलंका राष्ट्रीय एयर लाइंस ने चीन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय नंबर जारी किया है। यह नंबर पूरे चीन में उपलब्ध रहेगा। श्रीलंका एयर लाइंस ने बताया कि यह नई सुविधा उपभोक्ताओं को सीधे मैडरिन भाषी उपभोक्ता सेवा केंद्र ग्लोबल कांटेक्ट सेंटर से जोड़ेगी। चीन श्रीलंका के तेजी से विकसित हो रहे यात्रा बाजारों में से एक है। भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन इस बात का सबूत है। श्रीलंका पर्यटन विभाग के अनुसार 2016 में 271,577 चीनी यात्री श्रीलंका पहुंचे थे। श्रीलंका जाने वाले यात्रियों में भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीनी यात्रियों की संख्या है।

    जय प्रकाश

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040