कोयले से निर्भरता को घटाएगा भारतीय रेलवे
2017-07-14 11:07:47 cri
भारतीय रेलवे कोयले पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कोयले के विकल्प के तौर पर स्वच्छ ईंधन को अपनाया जाएगा। यह जानकारी भारतीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दी।
रेल मंत्री प्रभु ने बताया कि भविष्य में व्यापार और माल भाड़ा दोनों बढ़ाए जाएंगे। ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन कम करना और बाजार की जरूरतों को पूरा करना, ये दो भारतीय रेल के सामने चुनौतियां हैं। भारतीय रेल में कोयले का ईंधन के लिए बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है।
पिछले महीने रेल मंत्री डीजल जैसे परंपरागत ईंधन से निर्भरता कम करने की बात भी कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इसके बदले बिजली को अपनाया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभु ने कहा था कि पर्यावरण संरक्षण की प्राथमिकता के लिए परंपरागत ईंधन पर निर्भरता को कम कर करना है। इसके लिए रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण किया जा रहा है जिससे डीजल का उपयोग बहुत कम हो जाएगा। भारतीय रेल दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। यह 9 हजार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है।
जय प्रकाश
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|