Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में दो सैनिक मारे गए
2017-07-13 10:57:29 cri

भारत पाक नियंत्रण रेखा पर बुधवार को गोलाबारी में दो भारतीय सैनिक मारे गए। श्रीनगर से 130 किमी दूर कुपवाड़ा जिले के केरान सेक्टर में यह घटना हुई है। नियंत्रण रेखा पर सीज फायर उल्लंघन को दो महीने से अधिक समय हो गया है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सीज फायर उल्लंघन में केरान सेक्टर में दो जवानों की मौत हो गयी। क्रास फायरिंग में पिछले शनिवार को पुंछ सेक्टर में दो लोग मारे गए थे जिसमें एक महिला भी शामिल थी जबकि पाकिस्तान की तरफ भी पांच लोग मारे गए थे।

नियंत्रण रेखा के पास सिविल क्षेत्र में दोनों सेनाओं द्वारा मोर्टार दागे जा रहे हैं। दोनों तरफ की सेनाओं ने दावा किया है कि उन्होंने एक दूसरे के बंकरों को नुकसान पहुंचाया है। अपने दावों को पुख्ता करने के लिए वीडियो भी जारी किये गए हैं। जय प्रकाश

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040