Web  hindi.cri.cn
    विदेश में बसना भारतीय युवाओं की पसंद
    2017-07-12 18:21:24 cri

    दुनियाभर के 2.3 करोड़ यानी 0.5 प्रतिशत वयस्क विदेश में रहने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें भारतीय युवा भी आगे हैं। यह रिपोर्ट मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी ने जारी की है।

    विदेश में रहने की तैयारी करने वालों में नाइजीरिया, भारत और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। अमेरिका इनका सबसे अधिक पसंदीदा देश है। इसके अलावा ब्रिटेन, सऊदी अरब,फ्रांस, कनाडा, जर्मनी और साउथ अफ्रीका आदि देशों में भी ये लोग जा रहे हैं। विदेश जाने की तैयारी करने वालों में मुख्य रूप से शहरी युवा पुरुष हैं। जो कम से कम बारहवीं तक की शिक्षा हासिल किए हैं।

    जय प्रकाश

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040