Web  hindi.cri.cn
    उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में आई बाढ़ में 5 लोगों की मौत
    2017-07-12 10:37:29 cri

    उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख्शां प्रांत में आई बाढ़ में 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हुए हैं। अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारी ने 11 जुलाई को इस बात की पुष्टि की है।

    बदख्शां प्रांत के उप राज्यपाल गुल मोहम्मद बद्र ने उस दिन मीडिया से कहा कि इधर के दिनों में इस प्रांत में भारी वर्षा होने के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

    बद्र ने कहा कि लगातार 3 दिनों तक आई बाढ़ में 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हुए हैं, इसके अलावा 8 लोग लापता हैं। मीडिया के अनुसार बाढ़ में कई मकान, खेत और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सौ से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040