Web  hindi.cri.cn
    नेपाल में जन्म दर व मृत्यु दर तेजी से हो रही है कम
    2017-07-11 18:17:59 cri

    11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में जनसंख्या की जन्म दर व मृत्यु दर हाल के कई वर्षों में तेजी से गिर रही है।

    इस कारण से नेपाल में जनसंख्या की वार्षिक औसत वृद्धि दर वर्ष 1961-2001 के 2.25 प्रतिशत से वर्ष 2001-2011 के 1.35 प्रतिशत तक गिर पड़ी।

    रिपोर्ट के अनुसार अन्य दक्षिण एशियाई देशों की तरह हाल के दसेक वर्षों में नेपाल की जनसंख्या का बड़ा बदलाव हुआ है। उदाहरण के लिये 15 से 64 वर्षीय श्रमिकों के अनुपात में इजाफा हुआ है।

    रिपोर्ट के अनुसार आम नेपाली जनता की स्थिति संयुक्त राष्ट्र संघ के अनवरत विकास लक्ष्य से बहुत दूर है। साथ ही लिंग असमानता मामले पर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिये। पर नेपाल को आशा है कि वह वर्ष 2030 तक सबसे गरीब देशों के सूची से मुक्त हो सकेगा।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040