Web  hindi.cri.cn
    भारत में तूफान से 45 लोगों की मौत
    2017-07-11 15:06:40 cri

    भारतीय आधिकारिक समाचार के अनुसार 10 जुलाई तक उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भारत में बिजली गिरने और तूफ़ान से 45 लोगों की मौत हो गयी, जबकि लगभग 5 लाख लोग तूफ़ान से प्रभावित हुए हैं।

    उत्तरी भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में कई बार बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हुई। इसमें बिहार में हालात सबसे गंभीर है। बिहार में बिजली गिरने और तूफान से पिछले 24 घंटो में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    साथ ही उत्तर-पूर्वी भारत के असम में तूफ़ान और तेज़ बारिश और बाढ़ से 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सरकार के अनुसार असम के 1096 गाँव बाढ़ में डूब गये हैं।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040