Web  hindi.cri.cn
    महाराष्ट्र में नाव पलटने से सात की मौत
    2017-07-10 17:51:26 cri
    महाराष्ट्र में नाव पलटने से करीब सात लोग डूब गए। पुलिस के अनुसार नाव में 12 लोग सवार थे। यह घटना रविवार शाम राज्य के नागपुर के वेना बांध में हुई।

    नाव पलटने के बाद पांच लोगों को बचा लिया गया जबकि अन्य डूब गए। पुलिस ने शवों को बांध से निकाल लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार हादसा क्षमता से अधिक सवारियों को ले जाने के चलते हुआ। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं। बताया जाता है कि इस साल यह दूसरा नाव हादसा है। इससे पहले अप्रैल में आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में नाव पलटने 13 लोग डूब गए थे।

    जय प्रकाश

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040