Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान ने 78 मछुआरों को रिहा किया
2017-07-10 10:54:06 cri
भारत और पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने 78 मछुआरों को रिहा किया है। रिहा किये गए मछुवारे सोमवार को वाघा सीमा पर भारत को सौंपे जाएंगे। पिछले महीने भी पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

आजकल नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से चल रही फायरिंग के बीच मछुवारों की रिहाई अच्छी खबर है। सूत्रों के अनुसार कराची बंदरबगाह के अधिकारियों ने भारतीय मछुवारों को रिहा किया है। सोमवार को इनको भारत के हवाले किया जाएगा। पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसने पर इनको गिरफ्तार किया गया था। भारत पाकिस्तान के बीच अभी तक समुद्री सीमा को लेकर कोई अनुबंध नहीं हुआ है। अवैध रूप से मछली मारने के लिए समुद्री सीमा को पार करने वाले मछुआरों को दोनों देश पकड़ते रहे हैं। पाकिस्तान ने ऐसे समय पर भारतीय मछुआरों को रिहा किया है जब सीमा पर हालत अच्छी नहीं है।(जय)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040