Thursday   Jul 17th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत, अमेरिका और जापान के बीच मालाबार अभ्यास
2017-07-08 14:57:18 cri
भारत के आधिकारिक रेडियो स्टेशन ऑल इंडिया रेडियो ने कहा कि भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना शुक्रवार से शुरू होने वाले 10-दिवसीय मालाबार अभ्यास में भाग लेंगे।

अभ्यास के दौरान, समुद्री तट और समुद्री प्रशिक्षण दोनों में तीन देशों की नौसेना जहाज, विमान और स्टॉफ होंगे।

7 से 17 जुलाई तक चलने वाले अभ्यास में भारत का विमानवाहक आईएनएस विक्रमादित्य, अमेरिका के सुपरवाहक निमित्स और जापान का युद्धपोत एस.एस. ईजुमो भाग लेंगे।

यह अभ्यास भारतीय महासागर क्षेत्र में सबसे बड़े आयोजन में से एक है।

भारत और अमेरिका के बीच वार्षिक मालाबार श्रृंखला की शुरुआत 1992 में हुई। हालांकि, 2015 में जापान को सैन्य अभ्यास का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था।

(अखिल पाराशर)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040