Web  hindi.cri.cn
    गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र की विकास व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव पेश किए
    2017-07-06 16:04:23 cri
    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 5 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र की विकास व्यवस्था में सुधार करने के लिए सुझाव पेश किए, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम का और अच्छी तरह कार्यान्वयन किया जाना है।

    गुटेरेस ने उस दिन संयुक्त राष्ट्र अर्थतंत्र और समाज परिषद को यूएन विकास व्यवस्था को पुनः निश्चित करने से जुड़ी पहली रिपोर्ट पेश की, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में संयुक्त राष्ट्र की विकास व्यवस्था ने विश्व में गरीब और कमज़ोर आबादी के जीवन में सुधार के लिए कई उपाय पेश किए। लेकिन सहस्राब्दी विकास लक्ष्य वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम तक बदलने के दौरान इस व्यवस्था को अधिक संपूर्ण करने की जरूरत है।

    गुटेरेस के अनुसार उनके सुधार सुझाव में आठ मार्गदर्शक सिद्धांत हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र की विकास व्यवस्था को सुझाव पेश करने और पेशेवर तकनीक मुहैया करवाना, विभिन्न देशों की सरकार के अनवरत विकास लक्ष्य की पूरी तरह प्राप्ति के लिए सहायता करना, विभिन्न देश में यूएन कार्यदल के लिए अधिक समन्वय, परियोजना और जवाबदेही को प्रदान करना, संयुक्त राष्ट्र की क्षेत्रीय नीति को निरंतरता बनाना आदि शामिल हैं।

    गुटेरेस ने कहा कि वे आगामी दिसम्बर में संयुक्त राष्ट्र की विकास व्यवस्था में सुधार के लिए अधिक ठोस रिपोर्ट पेश करेंगे।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040