राजनीतिक वार्ता से अफ़गानिस्तान में शांति कायम हो
2017-07-06 11:19:17 cri
अफ़गानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री तारिक शाह बहरामी ने 4 जुलाई को काबुल में कहा कि सैन्य तरीके से अफगानिस्तान के सामने मौजूद सुरक्षा खतरों का हल नहीं किया जा सकता है, सिर्फ राजनीतिक वार्ता से राष्ट्रीय स्थाई सुरक्षा और शांति हासिल हो सकती है।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को अपनी अस्थाई स्थिति को सुधारने के लिए किसी भी दूसरे देश का सैन्य समर्थन नहीं चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सरकार विरोधी तत्वों का समर्थन करने वाले बलों को चेतावनी दी।
(मीरा)









