Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान ने भारतीय कैदियों की सूची सौंपी : पाकिस्तान विदेश मंत्रालय
2017-07-02 15:01:21 cri
पाकिस्तान ने शनिवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को 494 मछुआरों सहित 546 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी।

यह कदम पाकिस्तान और भारत के बीच 2008 में हुए समझौते के प्रावधानों के अनुरूप है, जिसके तहत दोनों देशों को क्रमशः 1 जनवरी और 1 जुलाई को एक-दूसरे की हिरासत में कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करना होता है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार भी पाकिस्तानी कैदियों की सूची नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपेगी।

दोनों पक्ष कैदियों की सूचियों का एक समय पर विनिमय करते हैं, वो भी तब जब आतंकवाद और सीमा-पार की झड़पों के आरोपों में दोनों देशों के रिश्ते निम्न स्तर पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान 10 जुलाई को 77 भारतीय मछुआरों और एक नागरिक कैदी को रिहा करेगा।

(अखिल पाराशर)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040