वर्तमान उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।
अगले उप राष्ट्रपति का चुनाव 5 अगस्त को होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। मुख्य चुनाव कमिश्नर नसीम ज़ैदी ने मीडिया को ये बात बताई। उप राष्ट्रपति के लिये चुनाव प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरु होकर 18 जुलाई तक जारी रहेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 21 जुलाई होगी। उप राष्ट्रपति का चुनाव परोक्ष रूप से किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। ये प्रक्रिया गोपनीय चुनाव के द्वारा की जाती है। उप राष्ट्रपति राज्य सभा के अध्यक्ष का पदभार संभालते हैं।
वहीं भारत के राष्ट्रपति चुनावों के लिये बुधवार को पूर्व संसद स्पीकर मीरा कुमार ने कांग्रेस की तरफ़ से अपना नामांकन दाखिल किया, नामांकन दाखिल करते वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके साथ मौजूद थीं। वहीं राष्ट्रपति पद के लिये भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हैं।
पंकज
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|