Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी गैर भौतिक सांस्कृतिक संपत्ति सप्ताह काठमांडू में उद्घाटित
2017-06-23 10:30:07 cri

चीनी गैरभौतिक सांस्कृतिक संपत्ति सप्ताह 22 जून को काठमांडू में उद्घाटित हुआ।

प्रदर्शनी में पेपर कटिंग,लकड़ी पर पच्चीकारी, मिट्टी से मूर्तियां बनाने, घास-फूस से बनाए गए कोलाज, बनाने जैसी चीनी परंपरागत शिल्प रचनाएं नज़र आती हैं।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित काठमांडू के मेयर बिद्या सुंदर शाक्य ने बताया कि इस प्रदर्शनी से चीनी संस्कृति दर्शायी गयी है। नेपाल चीन के साथ सहयोग कर विश्व संस्कृति की सुरक्षा और विकास के लिए योगदान देगा।

नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने बताया कि चीन में एक हज़ार से अधिक राष्ट्रीय दर्जे वाली गैर भौतिक सांस्कृतिक संपत्तियां हैं, जिनमें से 39 युनेस्को की मानव गैर भौतिक सांस्कृतिक संपत्तियों की नामसूची में शामिल की गई हैं। आशा है कि इस कार्यक्रम से नेपाली मित्र चीन की रंगबिरंगी गैरभौतिक संस्कृति को अच्छी तरह महसूस करेंगे।

(वेइतुङ)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040