Saturday   may 31th   2025  
Web  hindi.cri.cn
एसओसी शिखर बैठक में प्राप्त मुख्य उपलब्धियां
2017-06-10 15:18:13 cri

8 से 9 जून तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अस्ताना में आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन यानी एसओसी की 17वीं शिखर बैठक में भाग लिया। चीनी साहयक विदेश मंत्री ली हुइलाइ ने 9 जून को अस्ताना में मीडिया को बताया कि यह एशिया और यूरोप के प्रति चीन की एक महत्वपूर्ण राजनयिक कार्रवाई है, जो एसओसी के निरंतर, स्थिर और स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाने, एसओसी सदस्यों के सामने खतरे और चुनौतियों का मुकाबला करने, विकास और पुनरुत्थान का काम पूरा करने के में बड़ा महत्व रखता है।

इस शिखर बैठक की उपलब्धियों की चर्चा में ली हुइलाइ ने कहा कि चीन के विचार में इस बैठक में भारी उपल्बधियां प्राप्त हुई हैं। पहला, भारत और पाकिस्तान को औपचारिक सदस्यता दी गयी। दूसरा, शांगहाई भावना का प्रचार जारी रखकर नये और पुराने सदस्यों के सहयोग को घनिष्ठ बनाने का फैसला किया गया। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समुचित दिशा की ओर बढ़ाकर मानव भाग्य का समान समुदाय बनाने का फैसला किया गया। चौथा, इस मई में पेइचिंग में हुई एक पट्टी एक मार्ग शिखर बैठक का उच्च मूल्यांकन किया गया और एक पट्टी एक मार्ग प्रस्ताव और क्षेत्रीय सहयोग योजना और विभिन्न देशों की विकास रणनीतिक जोड़ने का समर्थन व्यक्त किया गया। पांचवां, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और संस्कृति जैसे क्षेत्रों का सहयोग मज़बूत बनाने का फैसला किया गया।

शी हुइलाइ ने कहा कि नये अध्यक्ष देश के नाते चीन अन्य सात सदस्य देशों के साथ घनिष्ठ सहयोग कर सहयोग का विस्तार करने की कोशिश करेगा ताकि शांगहाई सहयोग संगठन क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता, समान विकास और समृद्धि में अधिक भूमिका निभा सके साथ ही विभिन्न देशों की जनता को अधिकाधिक ठोस लाभ मिले।

(वेइतुङ)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040