Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले शी चिनफिंग
2017-06-09 16:06:54 cri

9 जून को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अस्ताना में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोली राहमोन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और ताजिकिस्तान गहरे मित्रवत पड़ोसी देश होने के साथ साथ उच्च स्तर पर विश्वासनीय मित्र भी हैं। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ है। अर्थतंत्र और व्यापार, कृषि, बुनियादी संस्थापनों के निर्माण, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र और शांगहाई सहयोग संगठन के ढांचे में दोनों देशों के बीच सहयोग घनिष्ठ हैं। वर्तमान में दोनों देशों द्वारा एक साथ किये जा रहे "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन ताजिकिस्तान के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयीक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मित्रवत पड़ोसी देशों की भावना का प्रचार-प्रसार करके एक दूसरे से जोड़ने वाले निर्माण में नई प्रगति पाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदार संबंधों का और अधिक विकास हो सके।

राहमोन ने कहा कि ताजिकिस्तान और चीन अच्छे पड़ोसी देश, अच्छे मित्र हैं। ताजिकिस्तान चीन के साथ अपनी दोस्ती को मूल्यवान समझता है, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन द्वारा निभाई कई महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान दे रहा है, चीन के साथ रणनीतिक साझेदार संबंधों को गहराने में जुटा रहेगा। ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय विकास रणनीति चीन द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव में बहुत अच्छी तरह सटीक बैठती है। ताजिकिस्तान अपने विकास "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण से जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040