Web  hindi.cri.cn
    सहारनपुर में जातीय दंगे भड़काने वाला हिमाचल से गिरफ़्तार
    2017-06-09 14:33:50 cri

    नौ जून को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर में जातीय दंगे भड़काने वाले भीम सेना के दलित युवक चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौज़ी से गिरफ़्तार किया है। सहारनपुर दंगों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

    30 वर्षीय चंद्रशेखर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया जहां पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंद्रशेखर को आखिरी बार 21 मई को दिल्ली में देखा गया था, पुलिस ने चंद्रशेखर को उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पकड़ा, जिसमें उसका फोन पहले पंजाब और बाद में हिमाचल प्रदेश की लोकेशन दिखा रहा था।

    हालात को काबू में रखने के लिये इस गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने पूरे सहारनपुर ज़िले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

    पंकज

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040