Web  hindi.cri.cn
    उत्तर प्रदेश में गंभीर दुर्घटना, 22 मरे
    2017-06-05 14:45:55 cri

    भारत के उत्तर प्रदेश में 5 जून को तड़के सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना हुई ,जिसमें 22 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं।

    स्थानीय समायनुसार 1 बजे के करीब एक यात्री बस और एक ट्रक के बीच बारेली क्षेत्र से पास राजमार्ग पर टककर हुई और टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इस घटना में बहुत सारे लोग घायल हुए। इस समय सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। उनमें से कई व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर रास्ते में सुधार कार्य चल रहा है। दुर्घटना के समय एक यात्री बस दूसरी तरफ़ से आ रही थी और एक ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी। यह यात्री बस यूपी यातायात निगम की थी, जो दिल्ली से यूपी के गोनडा स्टेशन जा रही थी।

    पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है। कम से कम 20 घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि बस में कितने लोग सवार थे।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040