भारतीय प्रधान मंत्री ने चार देश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे
2017-06-04 16:24:14 cri
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को चार देशों की यात्रा पूरी कर दिल्ली वापस लौटे।
मोदी जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की यात्रा के लिए 29 मई को दिल्ली से रवाना हुए थे।
मोदी की यात्रा के दौरान भारत ने इन चार देशों के साथ कई अलग अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के दौरान मुख्य तौर पर व्यापार और निवेश, आतंकवाद के विरुद्ध और मौसम परिवर्तन पर इन चार देशों के नेताओं के साथ कई बैठकों में हिस्सा लिया।
(वेइतुङ)