Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में बाढ़ व भूस्खलन में 146 लोग मरे
    2017-05-29 16:23:11 cri

    श्रीलंकाई आपदा प्रबंध केंद्र ने 28 मई को बयान जारी कर कहा कि श्रीलंका में भारी बारिश से आई बाढ़ व भूस्खलन में अब तक 146 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य सौ से अधिक लोग लापता हैं। दस लाख लोग आपदा प्रभावित बताए जाते हैं।

    हाल ही में तेज हवा व भारी बारिश से दक्षिण व पश्चिमी श्रीलंका के कोलंबो, हंबनटोटा, मातारा, गाल्ले, रत्नापुरा व कालुतरा समेत 14 क्षेत्रों में बाढ़ व भूस्खलन हुआ।

    वर्तमान में श्रीलंका के थल, वायु व नौ सेना, पुलिस व विशेष बचाव संगठन द्वारा संगठित बचाव टीम आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य कर रही है। साथ ही देश भर में 304 अस्थायी केंद्रों की स्थापना भी की गयी है।

    श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार भारी वर्षा जून के पहले हफ्ते तक जारी रहेगी। जिससे आपदा का दायरा शायद और विस्तृत होगा। और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति और गंभीर होगी।

    1  2  3  4  5  6  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040