भारत की राजधानी दिल्ली में 25 मई को चीन के च्यांगसू प्रांत के पर्यटन ब्यूरो ने एक पर्यटन प्रसार गतिविधि का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय पर्यटन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को च्यांगसू के पर्यटन संसाधन और नानचिंग, सूचो व चच्यांग आदि जगहों के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली स्थित चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के कार्यालय के प्रमुख थ्येन शिन ने कहा कि पर्यटन चीन व भारत दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान प्रदान का अहम भाग है। गत वर्ष चीन की यात्रा करने गए भारतीय पर्यटकों की संख्या 8 लाख से ज्यादा थी, जबकि भारत की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 2.5 लाख है, जो इतिहास में एक रिकॉर्ड है। इस साल चीन जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंचने की संभावना है।
गौरतलब है कि चीन के च्यांगसू प्रांत का लम्बा इतिहास और सुन्दर दृश्य हैं, जो चीन के यात्सी नदी के आसपास अहम पर्यटन स्थल हैं। गत वर्ष कुल 64 हजार भारतीयों ने च्यांगसू की यात्रा या व्यापारिक यात्रा की।
(श्याओयांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|