Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
इस वर्ष 15 खरब युआन से अधिक होगा चीनी पर्यटन में निवेश
2017-05-19 18:17:35 cri

वर्ष 2017 में चीनी पर्यटन उद्योग में पूंजी निवेश बढ़ता जा रहा है। अनुमान है कि पूरे साल में पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष पूंजी निवेश 15 खरब युआन से अधिक होगा, जो गतवर्ष से 20 प्रतिशत अधिक होगा।

ग्रामीण पर्यटन, ऑनलाइन पर्यटन, पर्यटन के बिग डेटा, सांस्कृतिक पर्यटन, खेल पर्यटन, स्वास्थ्य पर्यटन, शिक्षा पर्यटन, पूंजी निवेश के मुख्य क्षेत्र होंगे।

वर्ष 2016 में चीन में घरेलू पर्यटकों की संख्या 4 अरब 44 करोड़ थी और पर्यटन उद्योग की कुल आय 46 खरब 90 अरब युआन थी। राष्ट्रीय अर्थव्यस्था में पर्यटन उद्योग का योगदान 11 प्रतिशत जा पहुंचा है।

चीनी राजकीय पर्यटन ब्यूरो के महानिदेशक ली चिन चाओ ने बताया कि वर्तमान में चीन में प्रति व्यक्ति जीडीपी 8 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गयी है और पर्यटन उपभोग तेजी से बढ़ रहा है। अब से 2040 तक चीनी पर्यटन उद्योग के विकास का स्वर्ण काल होगा।

(वेइतुङ)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040