राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि अगला वर्ष चीन-कम्बोडिया संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ होगा। इस अवसर पर दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों का स्थिर विकास करना चाहिये। चीन और कम्बोडिया को उच्च सतर पर मेलजोल बढ़ाना चाहिये। साथ ही दोनों पक्षों को सहयोग को मज़बूत कर "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव को पूरी तरह लागू करना चाहिये। दोनों पक्षों को कानून प्रवर्तन और सुरक्षा, आतंकवाद का विरोध, साइबर अपराधों का विरोध और विदेश में भगोड़ों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर सहयोग करना चाहिये। इसके अलावा दोनों पक्षों को पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा के साथ साथ युवाओं की आवाजाही को भी बढ़ाना चाहिये। चीन इस बात का समर्थन करता है कि कम्बोडिया अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर और बड़ी भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा कि कम्बोडिया चीन से अपनी मित्रवत नीति बनाए रखेगा। कम्बोडिया लंबे समय से चीन को समर्थन और मदद के लिये धन्यवाद देता है। कम्बोडिया चीन के साथ पारंपरिक दोस्ती को मज़बूत करना और कम्बोडिया-चीन व्यापक सामरिक भागीदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। दोनों पक्षों को आम चिंता के मुद्दों पर आपसी समझ और समर्थन बनाए रखना चाहिये। क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर दोनों पक्षों को संपर्क बढ़ाना चाहिये। साथ ही दोनों पक्षों को व्यापर, विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बहुदेशीय अपराधों के खिलाफ़ सहयोग को मज़बूत करना चाहिये। कम्बोडिया दोनों देशों के बीच संबंधों की स्थापना की 60 वर्षगांठ मनाने वाले समारोहों के संयुक्त आयोजन का अनुमोदन करता है।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|