Sunday   Jun 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत को एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण से लाभ मिलेगा
2017-05-16 14:52:04 cri

लंबे समय तक भारतीय मीडिया में कार्यरत रहे जय प्रकाश पांडे ने हाल ही में एक आलेख लिखकर कहा कि चीन की एक पट्टी एक मार्ग योजना का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाकर वैश्विक विकास में योगदान देना है। भारत को एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण से लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़ा बाज़ार और प्रचुर श्रमिक संसाधान मौजूद हैं। एक पट्टी एक मार्ग में भाग लेने से भारत न सिर्फ चीन की प्रगतिशील तकनीक पा सकेगा, बल्कि अधिक व्यापार और पूंजी निवेश में भाग लेगा। यह भारत को विकास के लिये नया अवसर लाएगा। एक पट्टी एक मार्ग योजना से जोड़ने की भारत की मानसून योजना और मसाला मार्ग को भी बढ़ावा मिलेगा।

अब श्रीलंका, नेपाल और पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसी देशों ने एक पट्टी एक मार्ग में भाग लिया है। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े देश होने के नाते भारत को इसमें भाग लेना चाहिए। भारत को चीन के साथ सहयोग कर दोनों देशों यहां तक कि पूरे विश्व की समृद्धि और विकास को बढ़ाना चाहिए। (वेइतुङ)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040