Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका :"एक पट्टी एक मार्ग"के निर्माण में तैयार
2017-04-26 10:51:30 cri
चीन द्वारा प्रस्तुत"एक पट्टी एक मार्ग"दूरगामी दृष्टि वाला प्रस्ताव है, इसमें भाग लेने के लिए श्रीलंका तैयार है। श्रीलंकाई तेल संसाधन विकास मंत्री चंदिमा वीराक्कोडी ने 24 अप्रैल को यह बात कही।

उन्होंने चीनी हुआछ्याओ विश्वविद्यालय के"21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग"दक्षिण एशिया अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए आयोजित अनावरण समारोह में कहा कि"एक पट्टी एक मार्ग"वाले प्रस्ताव से इसके तटीय देशों को संसाधन साझा करने और आर्थिक विकास करने का मंच मुहैया करवाया जाएगा। श्रीलंका समेत कई देशों को इससे लाभ मिलेगा।

वीराक्कोडी ने लम्बे समय में चीन द्वारा श्रीलंका को दी गई भारी सहायता का उच्च मूल्यांकन किया और कहा कि चीन श्रीलंका का सच्चा दोस्त है और श्रीलंका की जरूरत पड़ने पर वह सहायता देता है। श्रीलंका में युद्धोत्तर पुनर्निर्माण और विकास में चीन सरकार ने देश के बंदरगाह, हाई-स्पीड राजमार्ग और बिजली घर जैसी बुनियादी संस्थापनों के निर्माण के लिए ऋण दिया, जिससे श्रीलंका के आर्थिक सामाजिक विकास को आगे बढ़ाया गया।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040