Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
समुद्री रेशम मार्ग में नया अध्याय जोड़ने पर दें ज़ोर – शी चिनफ़िंग
2017-04-20 09:40:53 cri

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 अप्रैल को दक्षिणी चीन के क्वांगशी चुआंग स्वायत्त प्रदेश के वेइहाइ शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने पहले हफू हान राजवंश सांस्कृतिक संग्रहालय में आकर समुद्री रेशम मार्ग से जुड़ी ऐतिहासिक अवशेषों से भरी हुई एक प्रदर्शनी देखी, फिर थ्येनशान बंदरगाह का दौरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने समुद्री रेशम मार्ग में नया अध्याय जोड़ने पर ज़ोर दिया।

उन्होंने बताया कि तीन साल में एक पट्टी एक मार्ग बनाने के सुझाव को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अगले महीने मई में एक पट्टी एक मार्ग अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच आयोजित होगा। इसमें करीब बीस देशों के राज्याध्यक्ष और प्रधानमंत्री भाग लेंगे। इससे जाह़िर होता है कि एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण लोगों की आकांक्षा के अनुरूप है। हम एक पट्टी एक मार्ग के ढांचे के तहत चीन के खुलेपन और विकास को आगे बढ़ाएंगे और महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान का चीनी सपना पूरा करेंगे।

(वेइतुङ)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040