Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-मालदीव संबंध बड़े देश व छोटे देश के संबंधों की आदर्श मिसाल
2017-04-16 16:17:44 cri
चीन-मालदीव संबंध बड़े देश व छोटे देश के संबंधों की आदर्श मिसाल हैं। हाल ही में मालदीव स्थित अस्थायी चीनी राजदूत यांग यिन ने सीआरआई पत्रकार के साथ साक्षात्कार में यह बात कही। भविष्य के उन्मुख तमाम मैत्रीपूर्ण सहयोगी साझेदारी संबंधों की स्थापना के साथ चीन-मालदीव संबंध इतिहास के सबसे अच्छे दौर में हैं।

यांग यिन ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में चीन-मालदीव द्विपक्षीय व्यापार में भारी इजाफा हुआ। 2016 में चीन-मालदीव व्यापार 32 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जो 2015 की तुलना में 85 प्रतिशत अधिक रहा। चीन की चार कंपनियों ने मालदीव में पर्यटन द्वीप के निर्माण में पूंजी निवेश किया है। मालदीव में चीन का निवेश लगभग 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

यांग यिन ने आगे कहा कि मालदीव सरकार चीन सरकार एवं चीनी जनता के साथ मैत्री को बड़ा मूल्यवान समझती है। मालदीव एक चीन की नीति पर कायम है और चीन द्वारा प्रस्तुत एक पट्टी एक मार्ग का समर्थन करता है। मालदीव चीन के साथ मिलकर 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग का निर्माण करेगा।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040