Sunday   Jul 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी कंपनियों ने विदेश आर्थिक व्यापारी सहयोगी क्षेत्र की स्थापना की कोशिश की
2017-04-14 15:16:23 cri

इस साल मई में एक पट्टी एक मार्ग शिखर सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित होगा। एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण के लिए चीनी कंपनियों ने विदेश आर्थिक व्यापारी सहयोगी क्षेत्र की स्थापना की कोशिश की है। ताकि इस योजना से संबंधित सभी पक्षों को आर्थिक विकास और लाभ प्राप्त हो सके।

चीन के च्यांगसु प्रांत के होंगडो समुह ने वर्ष 2008 कंबोडिया में चीनी और स्थानीय कंपनियों के साथ सिहनौक विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की थी। अब तक 109 उद्यमों ने इस विशेष आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश किया, जिनमें 94 चीनी उद्यम शामिल हैं। चीन कंपनियों द्वारा कंबोडिया में निवेश करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। कंबोडिया के आर्थिक विकास और स्थानीय रोजगार के लिए यह सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

उधर चीन के चच्यांग प्रांत के हुआली समुह ने थाईलैंड के स्थानीय उद्यम से सहयोग करके थाईलैंड-चीन औद्योगिक पार्क की स्थापना की। वर्तमान में करीब 90 चीनी उद्यमों ने औद्योगिक पार्क में भाग लिया। अब तक इस औद्योगिक पार्क से चीन ने थाईलैंड में 2 अरब 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। और 20 हजार स्थानीय नौकरियां मिल चुकी है। हुआली समुह के सीईओ ने माना कि थाईलैंड-चीन औद्योगिक पार्क स्थानीय आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभाती है।

देव

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040