Web  hindi.cri.cn
    पर्यटन से गरीबी दूर करता उत्तरी चीन का एक गांव
    2017-04-11 09:21:57 cri
    उत्तरी चीन के ह पेइ प्रांत के पाओ तिंग शहर की लाईश्वी काउंटी का ची लू गांव एक गरीब गांव है। पहाड़ में स्थित ची लू गांव में प्रतिव्यक्ति औसत खेती का क्षेत्रफल एक मू यानी 666 वर्गमीटर से भी कम है। खराब भौगोलिक स्थिति और कम खेती के कारण गांव के अधिकांश लोग बाहर जाकर नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में ची लू गांव में प्रतिव्यक्ति औसत आय सिर्फ 2000 युआन के आसपास थी। लेकिन दो साल के बाद स्थिति में बदलाव नज़र आ रहा है, क्योंकि वहां पर्यटन के विकास से गरीबी दूर की जा रही है।

    गांववासी चांग शू यैन ने हमारे संवाददादा को बताया, पहले हम दूसरे के लिए काम करते थे और पर्यटन के बारे में कोई अनुभव नहीं था। पिछले वर्ष ची लू गांव में पर्यटन के विकास के बाद हमने नये मकान बनाए। इस जनवरी में पारिवारिक होटल का संचालन शुरू हुआ। अवश्य हमारे पास अनुभव ज्यादा है।

    चांग शू यैन ने बड़ी विनम्रता से अपने नये पारिवारिक होटल का परिचय दिया। उनके अनुसार इधर कुछ साल वे और उनके पति बाहर जाकर अस्थाई नौकरी करने और ग्रॉसरी स्टोर को दूसरों को किराए पर देकर गुजारा करते थे। इस साल उन्होंने स्थानीय सरकार की मदद से सभी बचत खर्च कर दो मंजिला मकान बनाकर पारिवारिक होटल खोला। लैइश्वी काउंटी में पर्यटन के विकास से गरीबी उन्मूलन अभियान से चांग शू यैन दंपत्ति को विश्वास मिला।

    सरकार की सहायता और अपनी कोशिशों से लैइश्वी जनता पर्यटन के विकास से गरीबी दूर करने के रास्ते पर चल रही है, जो स्थानीय विशेषता से भरा रास्ता है। लैइश्वी काउंटी के गरीबी उन्मूलन दफ्तर के निदेशक येन यीश्युए ने इस रणनीति की चर्चा करते हुए कहा, गरीबी उन्मूलन में हमने पाया कि हमारी काउंटी की 20 हजार गरीब आबादी में 80 प्रतिशत से अधिक लोग पहाड़ों पर रह रहे हैं। हमारा पहाड़ी क्षेत्र बहुत अच्छा पर्यटन संसाधन है। इसलिए हमने पर्यटन के विकास को गरीबी दूर करने का एक मुख्य रास्ता निर्धारित किया। हमारा विचार है कि किसानों को संगठित कर पर्यटन उद्योग का विकास किया जाए।

    देश में मशहूर पर्यटन समूह के साथ सहयोग करने से ची लू गांव ने चार ऋतु क्रिस्मस कस्बे से केंद्रित होकर साइट सीइंग और मनोरंजन को जोड़ दिया और पारिवारिक होटल के साथ रेस्तरां का विकास किया। पूरी व्यवसाय श्रृंखला का केंद्र चार ऋतु क्रिसमस कस्बा है, जो क्रिस्मस संस्कृति के आधार पर बनाया गया है। इस कस्बे ने पूरी तरह फिनलैंड के लैपलैंड क्षेत्र के छोटे कस्बे का ऩजरिया कॉपी किया। इसके साथ साथ कस्बे के पास स्कीइंग मैदान, साइकलिंग भवन, बच्चों के मनोरंजन पार्क, झील पर रेस्तरां समेत सहयोगी संस्थापनों का निर्माण किया जाएगा ताकि छुट्टी बिताने का पैकेज तैयार किया जा सके।

    नीतिगत सहायता से ची लू गांव अपनी खेती, श्रम-शक्ति, उद्यम और प्राकृतिक दृश्य वाले इलाके को जोड़कर गरीबी दूर कर रहा है। ची लू जैसे गरीब गांव में पर्यटन के विकास के लिए लैइश्वी काउंटी के गरीबी उन्मूलन विभाग ने बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में बड़ी पूंजी लगायी। लैइश्वी काउंटी सरकार ने 35.8 किलोमीटर मार्ग और 13 पुल का निर्माण किया, 15 हज़ार मीटर लंबा जल सप्लाई नेटवर्क बिछाया, 15 गांवों के बिजली ग्रिड में सुधार किया और 2729 शौचालय स्थापित किये। ची लू गांव के प्रमुख क्वो श्योलोंग ने बताया कि बेहतर ढांचागत संस्थापनों का सहारा लेकर ची लू गांव ने न सिर्फ उत्तर यूरोपीय शैली वाला कस्बा बनाआ, बल्कि अपने जीवन की गुणवत्ता में भी काफी हद तक सुधार किया। उन्होंने कहा, सरकार ने सुंदर गांव परियोजना में 10 करोड़ युआन खर्च किये। गांववासियों के मकानों का ढांचा उत्तर यूरोपीय कस्बे जैसा है ही। मकानों की बाहरी सजावट एक जैसी है। हमने गांववासियों की सिविल वाटर समस्या हल की और 800 क्यूबिक खराब पानी के निपटारे के लिये कारखाना लगाया। गांव के पर्यावरण, सडकों और जनजीवन में बड़ा सुधार आया है।

    समुचित संस्थापन तैयार होने के बाद गांववासी सबसे कम खर्च में पर्यटन उद्योग में शामिल हो सके। ची लू गांव की सदस्य ल्यू श्योना पहले गृहणी हैं। गांववासी समित की अपील से उन्होंने अपने मकान का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने अपनी सास के साथ दो कमरे वाला मिनी होटल बनाया। सिर्फ इस मिनी होटल से ल्यू श्योना की आय बढ़ गयी और पूरे घर का जीवन स्तर भी बदल गया। उन्होंने बताया, हमारे छोटे होटल की एक महीने की आय लगभग 3000 युआन है। खाने से होने वाली आय अनिश्चित है। ज्यादा खाया जाता है, तो ज्यादा पैसा मिलता है। सब काम हम अपने से करते हैं। सेवाकर्मी मैं हूं, जबकि कुक मेरी सास है।

    अब चार ऋतु क्रिस्मस कस्बे और किसानों के पारिवारिक होटलों में आने वाले अधिकांश पर्यटक आसपास के बड़े शहर पेइचिंग, थ्येन चिन, बाओ तिंग के हैं। पीक सीज़न में एक दिन पर्यटकों की संख्या 7 से 8 हज़ार होती है। गांववासी समिति के अनुसार अभी चालीस और पचास किसानों के होटस खुलने वाले हैं। पर्यटकों की सेवा प्रदान करने की क्षमता बहुत हद तक बढ़ेगी। पिछले साल पूरे गांव में प्रति व्यक्ति औसत शुद्ध आय में 3500 युआन ज्यादा हुई है और गरीबी के चंगुल से छुटकारा मिला है।

    चीन में गरीबी उन्मूलन के सर्वेक्षण के लिए आये अर्जेंटीना के अध्ययनकर्ता डिएगो माजोकोने ने कहा कि लैइश्वी काउंटी के ची लू गांव के गरीबी उन्मूलन के तरीके से उनपर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने न सिर्फ पूंजी देखी, बल्कि पर्यटन में सृजन और विभिन्न पक्षों का सहयोग भी देखा। उनके विचार में लैटिन अमेरिका इससे बहुत सीख सकता है। उन्होंने कहा, बहुत अच्छा है। हमने देखा है कि पर्यटन उद्योग ने इस गांव के गरीब लोगों को बहुत अच्छी नौकरी प्रदान की है। इधर दो तीन साल में इस गांव की गरीबी उन्मूलन में बड़ी उपलब्धि मिली है। यह परियोजना सरकारी विभाग, निजी अर्थव्यवस्था और गरीब परिवारों के द्वारा साथ साथ पूरी की गयी है। ये गरीब परिवार मेहनत से काम करते हैं और किफायत भरा जीवन बिताते हैं। उन्होंने अपने जमा पैसे पर्यटन उद्योग में लगाये और अपना होटल और रेस्तरां बनाए। ये अनुभव अन्य देशों कम से कम हमारे लैटिन अमेरिका के लिए बहुत मूल्यवान है। हम यह मॉडल कॉपी कर सकते हैं।

    ची लू गांव का परिवर्तन इधर कुछ साल लैइश्वी काउंटी के विकास का प्रतिबिंब है। वर्ष 2012 में लेइश्वी काउंटी में एक लाख से ज्यादा गरीब जनसंख्या है। पाँच साल की कोशिशों के तहत यह संख्या काफी कम हो गयी। लेइश्वी काउंटी विकास के नये काल में प्रवेश करने को तैयार है। येन यीशुए ने बताया,वर्ष 2016 में और 6029 लोग गरीबी से निकल कर बेहतर जीवन जीने लगे। वर्तमान में 17750 लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। हमारी काउंटी सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2017 में पूरी काउंटी को गरीबी से छुटकारा मिलेगा। एक भी परिवार और एक भी व्यक्ति पीछे नहीं छूटेगा।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040