छिंगहाई प्रांत में परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए भारी निवेश
2017-04-10 11:19:52 cri
चीन के छिंगहाई प्रांत के परिवहन विभाग से मिली खबर के अनुसार 2016 में छिंगहाई प्रांत में 38.8 अरब युआन की निश्चित पूंजी दी गयी। इस साल संबंधित राशि में इजाफ़ा होगा। 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान छिंगहाई 2 खरब युआन की पूंजी देगा। 2020 के अंत तक इस प्रांत की परिवहन स्थिति में व्यापक सुधार किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि चीन का छिंगहाई प्रांत पश्चिम चीन के तिब्बत-छिंगहाई पठार पर स्थित है, जहां विशाल भूमि और कम आबादी है। सड़कों का निर्माण लम्बे समय धीमा रहा है। ऐसे में वहां रहने वाले तिब्बती किसानों और चरवाहों को इधर-उधर जाने में मुश्किल होती है।
(श्याओयांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|