Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फिनलैंड मीडिया :सफल रही चीनी राष्ट्रपति की यात्रा
2017-04-07 14:29:21 cri

फिनलैंड के मीडिया और विभिन्न जगतों के सूत्रों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफींग की 4 से 6 अप्रैल तक फिनलैंड यात्रा को बहुत सफल बताया और कहा कि यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाले संबंधों का आगे विकास किया जाएगा।

फिनलैंड के कृषि और वनरोपण मंत्रालय की वेबसाइट पर चीनी और अंग्रेज़ी भाषाओं में चीनी राष्ट्रपति की यात्रा संबंधी खबरें प्रकाशित हुई हैं जिनके मुताबिक चीन और फिनलैंड पांडा संरक्षण, नवाचार, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

फिनलैंड के सबसे बड़े अख़बार हेल्सिंकी सनोमत (समाचार पत्र) ने अपने प्रमुख पृष्ठों में चीनी राष्ट्रपति की फिनलैंड यात्रा की विशाल फोटो के साथ रिपोर्टें छापीं हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि फिनलैंड के निर्यात लिए चीनी बाज़ार एक बहुत अहम स्थान है। इसके अलावा हाल के दिनों में फिनलैंड के जंगल, झील और आर्टिक दृश्यों से अधिकाधिक चीनी पर्यटकों को आकर्षित किया गया है।

फिनिश प्रसारण कंपनी ने भी कहा कि फिनलैंड और चीन वातावरण संरक्षण, जैव ईंधन, नैनो तकनीक और शीतकालीन खेल के संदर्भ में सहयोग करेंगे।

( हूमिन )

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040