Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंग का नामांकित लेख फिनलैंड के मीडिया में प्रकाशित
2017-04-03 16:11:32 cri

3 अप्रैल को फिनलैंड की यात्रा से पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने फिनलैंड के मीडिया हेल्सिंकी सनोमथ पर इतिहास पार कर मित्रता शीर्षक एक नामांकित लेख प्रकाशित किया।

लेख का प्रमुख विषय है कि मैंने दो बार फिनलैंड की यात्री की थी। इस सुन्दर मौसम में फिनलैंड के राष्ट्रपति शाली नीनिस्टो के निमंत्रण पर मैं फिर फिनलैंड की यात्रा करूंगा। मुझे बहुत खुशी है। इस वर्ष फिनलैंड की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ है। फिनलैंड सबसे पहले नए चीन के साथ राजनयीक संबंधों की स्थापना करने वाले पश्चिमी देशों में से एक है। दोनों देशों के बीच मित्रवत भावना है। लम्बे समय में चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर फिनलैंड के साथ घनिष्ठ सहयोग कर रहा है, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में और बड़ी भूमिका निभाने के लिए चीन फिनलैंड का समर्थन करता है, जिससे दुनिया की शांति और विकास के लिए योगदान किया गया। चीन-फिनलैंड संबंध अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में हुए परिवर्तनों की परीक्षा में खरे उतरे हैं। वर्तमान में दोनों देश सक्रीय रूप से भविष्य के लिए नए किस्म वाले साझेदार संबंध के निर्माण के लिए कोशिश कर रहे हैं। चीन हमेशा से रणनीतिक और दीर्घकालीन दृष्टि से फिनलैंड के साथ अपने संबंधों को देखता है। चीन और फिनलैंड के बीच आर्थिक श्रेष्ठता एक-दूसरे की पूरक है और आपसी लाभ वाले सहयोग और समान जीत की विशेषताएं हैं। चीन लगातार 14 वर्षों तक एशिया में फिनलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक मित्र बना रहा है। अब चीन सक्रीय रूप से "एक पट्टी एक मार्ग" का निर्माण कर रहा है और इसमें भाग लेने के लिए फिनलैंड का स्वागत करता है। चीन और फिनलैंड की जनता को एक साथ मिलाकर विभिन्न देशों की जनता के साथ मानव जाति का और सुन्दर और सुखमय भविष्य का निर्माण करने की कोशिश करना चाहिए।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040