Web  hindi.cri.cn
    चीन अमेरिका शिखर बैठक विश्व को अधिक स्पष्ट संकेत देगी
    2017-03-31 14:26:06 cri

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 6 और 7 अप्रैल को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मार लागो शहर में ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। चीनी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्था के महानिदेशक सु क ने कहा कि यह शिखर बैठक चीन अमेरिका संबंधों की भावी दिशा को तय करेगी और विश्व को अधिक स्पष्ट संकेत भी देगी।

    सु क ने सीआरआई के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कहा कि चीन अमेरिका संबंधों के विकास में यह ऐतिहासिक घटना होगी। दोनों नेता बैठक में चीन-अमेरिका संबंधों के विकास का खाका खींचेंगे, खासकर द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करेंगे। भविष्य में चीन और अमेरिका के बीच कुछ न कुछ सवाल पैदा होंगे, लेकिन आम तौर पर सहयोग मतभेद से काफी ज्यादा होगा।

    सु क के विचार में पारस्परिक लाभ वाला सहयोग दोनों देशों के आर्थिक विकास के लिए लाभदायक है। आर्थिक और व्यापारिक सहयोग का विस्तार करना और नई चुनौतियों का समाधान करना सही विकल्प होगा। चीन और अमेरिका के व्यापक समान हित और ठोस सहयोग के आधार हैं। आम चुनाव में ट्रंप का एक अहम वादा है कि अमेरिका को अधिक मज़बूत बनाना और अमेरिकी अर्थव्यवस्था का विकास करना है। अगर व्यापार युद्ध के हालात पैदा होंगे, तो भविष्य अनिश्चित होगा। विश्व के दूसरे सबसे बड़े आर्थिक समुदाय के सहयोग के बिना अमेरिकी आर्थिक पुनरूत्थान बहुत मुश्किल होगा।

    सु क के विचार में शिखऱ बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार होगा, जो क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बड़ा महत्व रखेगा। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040