Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नेपाल में छठा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित
2017-03-17 10:46:57 cri

नेपाल में छठा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 16 मार्च को काठमांडू में उद्घाटित हुआ। चीनी उत्पादों के मंडपों की संख्या केवल नेपाल के पीछे रही।

मौजूदा मेले में प्रदर्शित वस्तुओं में कलात्मक वस्तुएं, सूचना विज्ञान और तकनीक उत्पाद और सेवा, कृषि उत्पाद, औषधि और चिकित्सा सामग्रियां, धातु वस्तुएं, चमड़े से बनी वस्तुएं, फ़र्निचर और स्टाइलिश वस्तुएं आदि शामिल हैं।

इस बार मेले में करीब 340 मंडल स्थापित हुए। चीन, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड जैसे देशों और क्षेत्रों के उत्पाद लोकप्रिय रहे। उल्लेखनीय बात यह है कि चीनी उत्पादों के प्रदर्शन के लिए मंडपों की संख्या केवल नेपाल से कम है। विद्युत उपकरण से लॉजिस्टिक सेवा तक चीनी मंडपों में अधिकतर उच्च उत्पाद का प्रदर्शन किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक छठा नेपाली अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पाँच दिन रहेगा, जो 20 मार्च को संपन्न होगा।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040