Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पनचन लामा :बौद्ध धर्म देश के विकास में भूमिका निभा सकेगा
2017-03-12 18:29:59 cri

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य और चीनी बौद्ध धर्म संघ के उपाध्यक्ष 11वें पनचन लामा ने 11 मार्च को आयोजित चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति की वार्षिक सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन पर भाषण देते हुए कहा कि हमें धार्मिक कार्य अच्छी तरह से कर देश के विकास और मानव कल्याण के लिए नये युग में योगदान देना चाहिए। बौद्ध धर्म देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकेगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न काल के धर्म को युग विकास से मेल खाने वाला ऐतिहासिक कार्य है। मुझे लगता है कि हमारी पीढी का ऐतिहासिक कार्य है कि देश और धर्म को प्रेम कर देश की सुरक्षा करना ,जनता को लाभ पहुंचाना ,मानव को कल्याण देना और चीनी राष्ट्र के महापुनरुत्थान के लिए योगदान देना है। चीनी बौद्ध धर्म हमेशा करुणा ,सौहार्द और शांति की धारणाओं पर कायम रहता है।

उन्होंने कहा कि चीन में जब बौद्ध धर्म जगत के व्यक्ति चीनी वास्तविक स्थितियों और सामाजिक प्रगति से मेल खाने वाले उपदेशों की व्याख्या करते हैं ,तब बौद्ध धर्म आर्थिक और सामाजिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभा सकेगा।

उन्होंने कानून और धार्मिक अनुशासन के तहत प्रबंधन को मजबूत बनाने , भिक्षुओं में ऊंचे आदर्श पैदा करने ,युग विकास के साथ साथ धार्मिक सुधार पर सुझाव पेश किये।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040