Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
12वीं एनपीसी के 5वें सम्मेलन का तीसरा पूर्णाधिवेशन आयोजित
2017-03-12 15:56:25 cri

12 मार्च को 12वीं एनपीसी के 5वें सम्मेलन का तीसरा पूर्णाधिवेशन पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में आयोजित हुआ। पूर्णाधिवेशन के उपस्थितों ने चीनी सर्वोच्च जन न्यायालय और चीनी सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटरेट दफ़्तर की कार्य रिपोर्ट सुनी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग, चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्यों ने पूर्णाधिवेशन में भाग लिया।

चीनी सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष च्योंग छांग ने पाँच पहलुओं से वर्ष 2016 चीनी सर्वोच्च जन न्यायालय द्वारा कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन की स्थिति पर रिपोर्ट पेश की। च्योंग छांग ने कहा कि पिछले वर्ष गहन रूप से न्यायिक सुधार गहराने, सूचना प्रौद्योगिकी निर्माण को आगे बढ़ाने का एक वर्ष है। च्योग छांग ने इस वर्ष के कार्यक्रम की रिपोर्ट भी पेश की। पहले सज़ा का आदेश देने के कर्तव्यों का पालन करके स्थिरता की रक्षा की जाए और विकास को आगे बढाया जाए। दूसरा, जनता को पूरी तरह न्याय दिलाया जाए। तीसरा, मजबूत रूप से न्याय सुधार कार्यों की बेहतरी की जाए। चौथा, स्मार्ट अदालतों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाए। पांचवां, न्यायालय का कड़ाई से प्रबंधन किया जाए।

चीनी सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटरेट दफ़्तर के प्रोक्यूरेटर चाओ चिए मिंग ने 8 पहलुओं से वर्ष 2016 देश के जन प्रोक्यूरेटरेट दफ़्तर के कार्यों का सिंहावलोकन किया और इस वर्ष के कार्य भी बताये।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040