Tuesday   Aug 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सीपीपीसीसी पूर्णाधिवेशन में सामाजिक निर्माण एवं सांस्कृतिक निर्माण पर ध्यान
2017-03-11 16:19:22 cri

12वीं सीपीपीसीसी के पांचवें सम्मेलन का तीसरा पूर्णाधिवेशन 10 मार्च को पेइचिंग के जन वृहद भवन में आयोजित हुआ। 14 सदस्यों ने सामाजिक निर्माण एवं सांस्कृतिक निर्माण पर मुख्य भाषण दिए।

सदस्य काओ हुंगपो ने कला जगत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि सांस्कृतिक आत्मविश्वास पर कायम रहकर जातीय भावना को प्रेरित करना कलाकारों का मिशन है।

सदस्य चू च्वांगशिंग ने बताया कि चीन में भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष गहरे रूप में चल रहा है और इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। लेकिन मिशन अब भी गंभीर है। हमें स्वच्छ प्रशासन पर कायम रहकर भ्रष्टाचार विरोधी कार्य में हमेशा के लिए जोर देना चाहिए।

सदस्य ल्यू छांगमिंग ने शैक्षिक विकास को लेकर कहा कि लम्बे अरसे से चीन की बुनियादी शिक्षा और युवकों को पुस्तकों व क्लास में बंद किया जाता था। भविष्य में हमें यथार्थ शिक्षा पर बड़ा महत्व देकर एकमात्र मापदंड सूचकांक से स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन करने की प्रवृत्ति को बदलना चाहिए।

सदस्य पान च्येईवेई ने कहा कि विज्ञान व तकनीक से देश को शक्तिशाली बनाने के लिए वैज्ञानिक व तकनीक प्रणाली के सुधार को और गहरा किया जाना चाहिए।

सदस्य याओ मिंग ने बताया कि शक्तिशाली खेल देश का निर्माण के लिए नागरिकों के खेल, खेल उद्योग एवं खेल संस्कृति का विकास करने की जरूरत है। खेल उद्योग का विकास करने के लिए चीन को खेल बाजार का प्रशिक्षण करना चाहिए, पेशावर मैचों को परिपक्व करना चाहिए।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040