Web  hindi.cri.cn
    युआन की विनिमय दर होगी स्थिर
    2017-03-10 18:02:45 cri

    चीनी जन बैंक के महानिदेशक चो श्याओछ्वान ने 10 मार्च को पेइचिंग में कहा कि चीन की विनिमय दर नीति में बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इस वर्ष युआन की विनिमय दर स्थिर होगी। उन्होंने माना कि विनिमय दर का सामान्य उतार-चढ़ाव यह एक स्थायी स्थिति है।

    चो श्याओछ्वान ने कहा कि वर्ष 2016 की दूसरी छमाही में युआन का विनिमय दर में व्यापक उतार-चढ़ाव आया। इसकी कई वजहें हैं। पहला विदेशों के प्रति निवेश और अन्य विनिमय व्यय की मात्रा ज्यादा है। दूसरा अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम से डॉलर इंडेक्स जल्दी से बढ़ा है।

    वर्ष 2017 में चीनी विनिमय दर के ट्रेंड के बारे में चो श्याओछ्वान ने कहा कि चीनी अर्थव्यव्सथा स्थिर है। आपूर्ति पक्ष में सुधार क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल हुई हैं। यह युआन की विनिमय दर की स्थिरता के लिए एक आधार है।

    चो श्याओछ्वान ने यह भी कहा कि चीन की विनिमय दर नीति में व्यापक बदलाव नहीं होगा। चीन संबंधित नीति को सावधानी से लागू करेगा।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040