Sunday   Jun 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी राजदूत ने भारत में होली मनायी
2017-03-10 13:09:40 cri

भारत स्थित चीनी राजदूत लुओ चाओहुई और उनकी पत्नी चांग लीशन ने 9 मार्च की रात को चीनी दूतावास में भारतीय मीडिया के साथ होली का त्योहार मनाया।

होली भारत में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। भारत स्थित चीनी दूतावास के कर्मचारियों ने पहली बार भारतीय विदेशी मामला संवाददाता संघ और भारतीय दक्षिण एशिया विदेशी मामला संवाददाता क्लब के साथ होली मनायी। दोनों संस्थाएं भारत में दो प्रभावशाली संवाददाता संस्थाएं हैं, और यह दोनों संस्थाओं के बीच पहली बार विदेशी दूतावास के साथ आयोजित गतिविधि भी थी। इसमें भारत के विभिन्न अखाबर, न्यूज एजेंसी, टीवी स्टेशन, थिंक टैंक के लगभग 200 प्रतिनिधियों और भारत स्थित चीनी मीडिया के संवाददाताओं ने भाग लिया।

लुओ चाओहुई ने भाषण देते हुए भारतीय दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दीं। उनके अलावा भारतीय विदेशी मामला संवाददाता संघ के अध्यक्ष और भारतीय दक्षिण एशिया विदेशी मामला संवाददाता क्लब के अध्यक्ष ने भी भाषण दिया।

(मीनू)


1 2 3 4
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040