Web  hindi.cri.cn
    चीन की वर्ष 2020 तक ग़रीबी उन्मूलन की योजना की सराहना
    2017-03-06 18:33:42 cri

    भारत-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष, भारतीय मीडिया पब्लिक न्यूज़ के मुख्य संपादक प्रवीण गुप्ता ने कहा कि चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2016 में चीनी नागरिकों की आय लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की संख्या 1 करोड़ 24 लाख कम हुई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने वर्ष 2020 तक सभी गरीबों को हटाने की योजना बनायी, जो मानव की एक महान कार्रवाई है।

    वर्तमान में भारत समेत विश्व के अधिकतर विकासशील देशों में गरीबों की स्थिति मौजूद हैं। चीन द्वारा गरीबों को दूर करने में प्राप्त उपलब्धियां विश्व के सभी विकासशील देशों के लिये एक बड़ा उत्साह है।

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद प्रांत से ऊपर वाले 120 से अधिक अधिकारियों को सज़ा दी गयी। इस बार के सम्मेलन के दौरान चीन के निगरानी मंत्री यांग श्याओतू ने भ्रष्टाचार के विरोध में चीन के रुख पर प्रकाश डाला, जिससे भ्रष्टाचार के विरोध में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली चीन सरकार का संकल्प दिखता है।

    हाल के कई वर्षों में भारत सरकार ने भी भ्रष्टाचार पर बड़ा ध्यान दिया। गत वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक बड़े मूल्य के नोटों को हटाने की घोषणा की, जिसका मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार का विरोध है। भ्रष्टाचार के विरोध में भारत को चीन से ज्यादा अनुभव सीखना चाहिये।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040