Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंगः विकास की नई अवधारणा, सुधार और खुलेपन पर ज़ोर
2017-03-06 11:00:55 cri

12वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का 5वां पूर्णाधिवेशन 5 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने शांगहाई प्रतिनिधि मंडल की बैठक में भाग लिया।

शी चिनफिंग ने आशा जतायी कि शांगहाई शहर देश में सुधार, खुलेपन, नवाचार और विकास में लगातार अग्रणी रहेगा। मुक्त व्यापार क्षेत्र में सुधार मज़बूत करने, विज्ञान और नवाचार केंद्र का निर्माण बढ़ाने, सामाजिक प्रशासन को गहन करने और सख्ती के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने में शांगहाई लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगा।

शी चिनफिंग ने बोलते हुए नयी आर्थिक स्थिति का अनुकूलन करने, आपूर्ति पक्ष का संरचनात्मक सुधार बढ़ाने और नवाचार पर निर्भर करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि एक वृहद और विस्तृत शहर के रूप में सामाजिक प्रशासन शांगहाई के विकास से जुड़ा बड़ा सवाल है। सामाजिक प्रशासन की शक्ति उन्नत करते हुए कानून के अनुसार प्रशासन का काम चलाना चाहिए। बुद्धिमत्ता प्रबंधन के साथ साथ इंटरनेट और विस्तृत डेटा जैसे माध्यमों से शहर के बुद्धिमत्ता विकास का स्तर बढ़ाया जाना चाहिए।

(मीनू)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040