Web  hindi.cri.cn
    चीन समुद्री, हवाई और सीमांत रक्षा के नियंत्रण और प्रबंधन को मज़बूत करेंगे
    2017-03-05 10:48:44 cri

    बिते एक साल में देश की प्रतिरक्षा और सेना के सुधार में अल्लेखनीय प्रगति हासिल हुई। सेना के क्रांतिकारी, आधुनिकीकरण और नियमितता के निर्माण में नई प्रगति और नई उपलब्धियां हासिल हुईं। इस वर्ष हम नई परिस्थिति में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सेना को मज़बूत बनाने वाले लक्ष्यों के मार्गदर्शन में राजनीतिक व रूपांतरण तौर पर सेना का निर्माण और कानून के मुताबिक सेना के निपटारे को आगे बढ़ाएंगे। सैनिकों के प्रशिक्षण को मज़बूत करते हुए देश की प्रभूसत्ता, सुरक्षा और विकास का लाभ कारगर रूप से रक्षा करेंगे। सेना के प्रति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का निरपेक्ष नेतृत्व कायम रखेंगे। देश में प्रतिरक्षा और सेना के सुधार को लगातार गहराते हुए समुद्री, हवाई और सीमांत रक्षा के नियंत्रण और प्रबंधन को मज़बूत करेंगे। आतंकवाद का विरोध, स्थिरता बनाए रखने, विश्व शांति की स्थापना, समुद्री जहाज़ रक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों का अच्छी तरह बंदोबस्त करेंगे। इसके साथ ही प्रतिरक्षात्मक प्रोत्साहन और इसकी तैयारी शक्ति के निर्माण को मज़बूत करेंगे। आर्थिक निर्माण और प्रतिरक्षात्मक निर्माण के समन्वय और संतुलित विकास का संवर्द्धन करेंगे। प्रतिरक्षा की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रणाली में सुधार को गहराते हुए सैनिकों और जनता के बीच मेल-मिलाप को विकसित करेंगे।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040