Web  hindi.cri.cn
    2017 चीनी सरकारी कार्य रिोपर्ट में आर्थिक व सामाजिक विकास से संबंधी  मुख्य बिन्दुएं
    2017-03-05 10:40:22 cri

    उद्योगों के बोझ को कम करना

    साल 2016 में देश भर में सर्वांगीण तौर पर लेन-देन कर से मूल्य पर जुड़ने वाले कर तक के सुधार का परीक्षण किया गया। साल भर में उद्योगों के कर में 5 खरब 70 अरब युआन की कमी आयी। सभी कारोबारों के करों में वृद्धि के बजाए कटौती हुई। इस वर्ष घाटा दर में परिवर्तन नहीं होगा, जिसका उद्देश्य कर और खर्च को कम करना है। कारोबारों के करों में और 3 खरब 50 अरब युआन की कमी लायी जाएगी। उद्योगों से संबंधित खर्च करीब 2 खरब युआन रहेगा जिसका मकसद है कि बाज़ार का मुख्य समुदाय महसूस कर सकेगा।

    अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को हटाना

    साल 2016 में इस्पात और कोयले क्षेत्र में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को हटाने की मात्रा अलग-अलग तौर पर 6 करोड़ 50 लाख टन और 29 करोड़ टन रही, जो वार्षिक लक्ष्य से अधिक पूरा किया गया है। इससे प्रभावित संबंधित कर्मचारियों का अच्छी तरह बंदोबस्त किया गया है। इस वर्ष इस्पात क्षेत्र में और 5 करोड़ टन वाली अतिरिक्त क्षमता हटाई जाएगी, जबकि कोयले क्षेत्र में 15 करोड़ टन। इसके साथ ही कोयले बिजली से जुड़े 5 करोड़ किलोवॉट से अधिक अतिरिक्त क्षमता को हटाया जाएगा।

    शहरीकरण

    साल 2016 में नए शहरीकरण की मज़बूती में गति दी गई। नागरिकों की आबादी रिकॉर्ड प्रणाली में सुधार को गहराया गया। देश भर में रिहाइशी-कार्ड प्रणाली का सर्वांगीण कार्यान्वयन किया गया और 1 करोड़ 60 लाख लोग शहरों में बसे। इस साल नागरिक आबादी रिकॉर्ड प्रणाली में सुधार को और गहराया जाएगा, शहरों में 1 करोड़ 30 लाख लोग बसेंगे। देश में रिहाइशी-कार्ड प्रणाली के कवरेज में गति लायी जाएगी।

    गरीबी उन्मुलन

    गरीब क्षेत्र और गरीब जनसंख्या सर्वांगीण खुशहाल समाज के निर्माण में मौजूद सबसे बड़ा अभाव है। देश भर में निश्चित परियोजना बनाकर गरीबी उन्मुलन को गहराया जाएगा। इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में और 1 करोड़ गरीब आबादी कम की जाएगी। गरीबी उन्मुलन के लिए 1 करोड़ 30 लाख लोगों का स्थानांतरण किया जाएगा। गरीबी उन्मुलन के लिए केंद्रीय वित्त की विशेष राशि में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

    कल्पनात्मक अर्थतंत्र से व्यवहारिक अर्थतंत्र तक परिवर्तन

    इस वर्ष व्यापक अर्थ वाला मुद्रा यानी एम2 और सामाजिक वित्त पोषण (बांड या बैंक से उधार लेकर पैसा इक्ट्ठा करना) की अनुमानित अतिरिक्त राशि में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मौद्रिक नीतिगत साधनों का बहुमुखी इस्तेमाल करते हुए उसके प्रवाह की बुनियादी स्थिरता को बनाया जाए। बाज़ार में ब्याज दर के स्तर का उचित मार्गदर्शन किया जाए। अधिक वित्तीय संसाधनों के व्यवहारिक आर्थिक समुदाय की ओर प्रवाह को संवर्द्धन किया जाए। खास कर "कृषि, गांव और किसान" तथा छोटे व लघु कारोबारों का समर्थन किया जाए। विनिमय दर के बाजारीकरण सुधार पर कायम रहते हुए वैश्विक मुद्रा प्रणाली में आरएमबी की स्थिरता बरकरार रखी जाएगी।

    बुनियादी संस्थापन का निर्माण

    साल 2016 में बुनियादी संस्थापन के निर्माण से जुड़ी समर्थन क्षमता लगातार उन्नत हुई। देश में हाई-स्पीड रेल की लम्बाई 1900 किलोमीटर से अधिक रही। नव निर्मित हाई-स्पीड राजमार्गों की लम्बाई 6700 किलोमीटर से ज्यादा रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 90 हज़ार किलोमीटर की दूरी के मार्गों का निर्माण पूरा हुआ। शहरी ट्रेक-यातायात के निर्माण में गति दी गई। 21 नई परियोजनाओं का निर्माण शुरू हुआ। 4जी मोबाइल दूरसंचार के प्रयोग करने वालों में 34 करोड़ की वृद्धि हुई। 55 लाख किलोमीटर की केबल लाइन बिछाई गई। इस वर्ष रेल निर्माण में 8 करोड़ युआन की पूंजी लगाई जाएगी। राजमार्गों और जल परिवहन के लिए 18 करोड़ युआन की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही और 15 महत्वपूर्ण जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण शुरू किया जाएगा। ट्रेक यातायात, नागरिक उड्डयन और दूरसंचार जैसे बुनियादी आधारभूत संस्थापनों के निर्माण को लगातार मज़बूत किया जाएगा। इसी क्षेत्र में केंद्रीय बजट में 5 खरब 7 अरब 60 करोड़ युआन की पूंजी दी जाएगी। 2 लाख किलोमीटर के ग्रामीण मार्गों का निर्माण किया जाएगा। गांवों में स्थिर और विश्वसनीय बिजली सप्लाई सेवा बखूबी अंजाम दिया जाएगा। 30 हजार प्रशासनिक गांवों में केबल लाइन बिछाई जाएगी।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040