Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन का सेवा व्यापार 50 खरब युआन से अधिक
2017-02-25 15:20:37 cri

वर्ष 2016 में चीन का सेवा व्यापार 50 खरब चीनी युआन से अधिक रहा। अनुमान है कि चीन लगातार दुनिया में दूसरे स्थान पर रहेगा। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 24 फरवरी को यह जानकारी दी।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात की राशि 52 खरब 50 अरब युआन दर्ज की गई, जिसकी वृद्धि दर 14.2 प्रतिशत रही। विदेशी व्यापार में सेवा व्यापार का अनुपात 18 फीसदी रहा, जो वर्ष 2015 की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल चीन के "एक पट्टी एक मार्ग" से संबंधित बाजारों के साथ सेवा व्यापार के आयात-निर्यात की राशि 1 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही। वहीं अमेरिका के साथ आयात-निर्यात 1 खरब डॉलर से अधिक रहा, जिसका प्रतिकूल संतुलन 52 अरब 30 करोड़ डॉलर है। अमेरिका चीन के सेवा व्यापार का सबसे ज्यादा प्रतिकूल संतुलन वाला देश बना। विज्ञापन सेवा, मरम्मत सेवा और वित्तीय सेवा के निर्यात की वृद्धि दर क्रमशः 47%, 48% और 50% फीसदी रही।

हाल के वर्षों में दुनिया में सेवा व्यापार की जटिल स्थिति मौजूद है। वर्ष 2012 से 2015 तक पूरी दुनिया में सेवा व्यापार के निर्यात में औसत वृद्धि दर सिर्फ 2.2 प्रतिशत रही।

(ललिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040