Web  hindi.cri.cn
    साल 2017 चीनी आर्थिक रुझान का अनुमान
    2017-02-24 09:52:51 cri
    साल 2016 में चीन की जीडीपी में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो विश्व में पहले स्थान पर रही। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आर्थिक वातावरण फिर भी जटिल है। साल 2017 में चीनी आर्थिक रुझान पर दुनिया की नजर है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल के अर्थशास्त्र विभाग के प्रधान हान पाओच्यांग ने कहा कि गुणवत्ता की उन्नति, कारगरता की मज़बूती, स्थिरता के साथ बेहतर रुझान बरकरार रहना साल 2017 में चीनी आर्थिक स्थिति की आम विशेषता है।

    चीनी संवाददाता संघ द्वारा 22 फ़रवरी को पेइचिंग में आयोजित 103वें प्रेस सैलोन में हान पाओच्यांग ने कहा कि चीनी आर्थिक मात्रा बड़ी होने की वजह से आर्थिक वृद्धि की गति आर्थिक विकास का प्रमुख उद्देश्य नहीं रही। स्वस्थ विकास को चीनी आर्थिक विकास की मांग और उद्देश्य बनाया जाना चाहिए।

    उहोंने कहा कि भविष्य के विकास की दृष्टि से देखा जाए, तो चीन में लागू किये जा रहे सप्लाई क्षेत्र में सुधारों से उद्योगों की सृजनात्मक जीवन शक्ति और क्षमता बढ़ेगी। स्थिर और बेहतर रुझान बरकरार रहना साल 2017 में चीनी आर्थिक विकास की प्रमुख धुन होगी। इसके साथ ही सप्लाई क्षेत्र में सुधार से देश में गरीबों और अमीरों के बीच दूरी भी कम होगी।

    विदेशी मीडिया द्वारा चर्चित"चीन में ऋण संकट है कि नहीं"वाले मुद्दे की चर्चा करते हुए हान पाओच्यांग ने कहा कि चीनी आर्थिक विकास की स्थिरता और सेहत, आर्थिक जोखिम के नियंत्रण क्षमता ऋण जोखिम को कम करने की महत्वपूर्ण शर्तें हैं। चीन में ऋण जोखिम नियंत्रित किया जा सकता है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040