Web  hindi.cri.cn
    गुटरेस और बान कीमून ने चुर्किन की मौत पर शोक जताया
    2017-02-21 16:10:41 cri

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस और पूर्व महासचिव बान कीमून ने 20 फरवरी को अलग-अलग घोषणा जारी कर संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थाई रूसी प्रतिनिधि विटाली चुर्किन की उसी दिन हुई मौत पर शोक जताया।

    गुटरेस ने कहा कि चुर्किन के संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थाई रूसी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त इन 10 से ज्यादा वर्षों में सुरक्षा परिषद का शक्तिशाली समर्थक बन गए। चुर्किन एक अद्वितीय कौशल वाले राजनयिक और बुद्धिमान अलंकारशास्त्री थे। उन्होंने चुर्किन के संयुक्त राष्ट्र के लिए दिए योगदान का धन्यवाद किया और चुर्किन के परिवार, मित्रों, रूसी सरकार व लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    बान कीमून ने कहा कि चुर्किन एक गणमान्य राजनयिक हैं। वे हमेशा याद किये जाएंगे।

    रूसी विदेश मंत्रालय ने 20 फरवरी को कहा कि चूर्किन की उसी दिन न्यूयॉर्क में अचानक मौत हो गई।

    (नीलम)

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040